• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Image

बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद आनन-फानन में कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय सिविल कोर्ट को एक बार फिर ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा ईमेल जिला जज के सरकारी ईमेल आईडी पर भेजा गया है। जैसे ही ईमेल की जानकारी सामने आई, कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि उस समय कोर्ट परिसर में रोज की तरह कामकाज चल रहा था। लेकिन धमकी की सूचना मिलते ही जो जहां था, वहीं से अपना काम छोड़कर बाहर निकलने लगा। कुछ ही देर में कोर्ट परिसर के कई हिस्सों को खाली करा दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। सिविल कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि पूरे परिसर की सघन जांच की जा सके और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

पुलिस टीम कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही साइबर टीम भी सक्रिय हो गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह किसी की शरारत है या कोई गंभीर साजिश।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top