• Home
  • Breaking News
  • सरकार के आदेश कागजों में कैद, नीमा चांदपुरा में रातभर गूंजता डीजे – प्रशासन की ‘नींद’ पर उठे सवाल
Image

सरकार के आदेश कागजों में कैद, नीमा चांदपुरा में रातभर गूंजता डीजे – प्रशासन की ‘नींद’ पर उठे सवाल

सख्त निर्देश के बावजूद नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में खुलेआम नियमों की धज्जियां, आम लोग परेशान, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

बेगूसराय जिले में एक ओर सरकार और पुलिस प्रशासन डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध के सख्त आदेश जारी कर खुद की पीठ थपथपा रहा है, वहीं दूसरी ओर नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में इन आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। हालात यह हैं कि देर रात तक डीजे की तेज आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मानो गहरी नींद में हैं।

स्थानीय लोगों की मानें तो इस बेकाबू शोर ने आम जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे, बुजुर्गों की नींद हराम है और मरीजों की परेशानी अलग बढ़ गई है। सवाल यह है कि जब नियम सबके लिए बराबर हैं, तो फिर यहां यह खुली छूट किसके इशारे पर मिल रही है?

सूत्रों की मानें तो बिना “मर्जी” के यहां कुछ भी संभव नहीं। इलाके में चर्चा है कि पुलिस की मौन सहमति के बिना इतनी खुली अवहेलना मुमकिन नहीं। अगर यह सच नहीं, तो फिर सख्त आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या कानून सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है?

यह समस्या सिर्फ नीमा चांदपुरा तक सीमित नहीं है। मार्केट क्षेत्र में भी डीजे के कारण जाम और अफरा-तफरी आम बात हो गई है। आम लोग रोज इस अव्यवस्था से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

नीमा चांदपुरा में अब कानून की नहीं, “डीजे की धुन” की चलती है… और प्रशासन उसी बीट पर खामोशी से झूम रहा है।

अब देखना यह है कि प्रशासन अपने ही आदेशों की इज्जत बचाता है या फिर डीजे की तेज आवाज में नियम-कानून हमेशा के लिए दबकर रह जाएंगे। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह लापरवाही किसी बड़े विवाद या हादसे को न्योता दे सकती है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top