• Home
  • Elections
  • बेगूसराय में बड़ा आरोप: मटिहानी से राजद प्रत्याशी ने जिला प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत
Image

बेगूसराय में बड़ा आरोप: मटिहानी से राजद प्रत्याशी ने जिला प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

बेगूसराय, 28 अक्टूबर: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बेगूसराय जिले में राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ गया है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि प्रशासन किसी विशेष प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहा है और उनके समर्थकों को डराने-धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

बताया गया कि बीती रात चकबल्ली दियारा गांव में पुलिस ने एक घर पर छापेमारी की, जिसमें घर की महिलाओं के साथ मारपीट और परिवार के मुखिया की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार व्यक्ति को राजद समर्थक बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई को “लोकतंत्र की हत्या” करार दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी सूचना के आधार पर की गई थी। आरोपी शंभू राय को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि झंडू राय फरार बताया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप की जांच चल रही है।

वहीं, राजद प्रत्याशी बोगो सिंह ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि “जिला पदाधिकारी और निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस कुमार को जिताने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि किसी भी छापेमारी में न्यायिक मजिस्ट्रेट और वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य की जाए।
बोगो सिंह ने कहा — “जिला प्रशासन जितनी कोशिश कर ले, मटिहानी की जनता चौदह तारीख को जवाब देगी।”

Releated Posts

तीन राज्यों में मतदान जारी, असम में 59% से ज्यादा वोटिंग; केरल-पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह

नई दिल्ली: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है। तीनों राज्यों में मतदाताओं…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन पर बवाल, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था की…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अब तक RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाले वोट

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू…

ByByAjay Shastri Mar 16, 2026

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, लागू हुई आचार संहिता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का…

ByByAjay Shastri Mar 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top