• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय में मटकोर समारोह के दौरान बड़ा हादसा, बोतल में पटाखा विस्फोट से 7 बच्चे घायल
Image

बेगूसराय में मटकोर समारोह के दौरान बड़ा हादसा, बोतल में पटाखा विस्फोट से 7 बच्चे घायल

Begusarai जिले के गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र स्थित सोनमा गांव में शादी समारोह के दौरान मटकोर की रस्म अचानक बड़े हादसे में बदल गई। मंगलवार रात करीब आठ बजे बोतल में पटाखा भरकर विस्फोट किए जाने से सात बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार सोनमा वार्ड संख्या आठ निवासी बैद्यनाथ पाल के पुत्र रोशन कुमार के मटकोर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। रस्म के दौरान पटाखे छोड़े जा रहे थे। इसी बीच कुछ बच्चों ने बोतल में पटाखा भरकर उसमें विस्फोट कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि बोतल के शीशे के टुकड़े चारों तरफ फैल गए। पास में मौजूद बच्चे इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। बाद में कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।

घायलों में सोनमा गांव की वर्षा कुमारी, राजनंदनी, शिवानी कुमारी और गुंजन कुमारी शामिल हैं। इसके अलावा हसनपुर थाना क्षेत्र के भैट्ठाबन गांव निवासी रेखा, सहरसा निवासी बादल कुमारी और सलौना निवासी पिंकी भी घायल हुई हैं।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी समारोहों में लापरवाही से पटाखे जलाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने ऐसे आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी बरतने की मांग की है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top