• Home
  • Bihar
  • मछली विवाद में युवक की हत्या: परिजनों से मिले तेजस्वी, एसपी से की कार्रवाई की मांग
Image

मछली विवाद में युवक की हत्या: परिजनों से मिले तेजस्वी, एसपी से की कार्रवाई की मांग

बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में मछली विवाद को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

परिजनों से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने पुलिस प्रशासन से भी बातचीत की और एसपी से मिलकर मामले में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारें स्थिर नहीं हैं और 15 महीने भी ठीक से नहीं चल पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल अपनी सत्ता बचाने में लगी हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बिहार में पढ़ाई, दवाई और सुरक्षा तीनों ही बदहाल स्थिति में हैं, जबकि अपराध लगातार बढ़ रहा है।

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले मोहनपुर गांव में करीब 10 किलो मछली को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

तेजस्वी यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक न्याय अधूरा रहेगा। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Patna Gandhi Setu Jam: गांधी सेतु पर लगा भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, हादसे में चालक घायल

पटना: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह एक बार…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna News: बांस घाट पर शुरू हुआ हाईटेक मोक्षधाम, एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट का संचालन गुरुवार से…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Commercial LPG Cylinder: महंगी गैस ने बढ़ाई कारोबारियों की चिंता, बिहार में 35% तक घटी व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत

पटना: व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब होटल, रेस्तरां, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

भूमिहीन पिछड़ों-अतिपिछड़ों पर घिरी बिहार सरकार, बेटियों को अब तक न्याय क्यों नहीं? NDA पर बरसे बोगो सिंह

बेगूसराय: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मटिहानी विधायक बोगो सिंह ने एक बार फिर बिहार की NDA सरकार…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top