• Home
  • Breaking News
  • Begusarai Murder Case: बाइक के साथ मिला युवक का शव, सिर में गोली के निशान
Image

Begusarai Murder Case: बाइक के साथ मिला युवक का शव, सिर में गोली के निशान

बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मसुराज इलाके की बताई जा रही है, जहां शनिवार सुबह सड़क किनारे एक गड्ढे में युवक का शव और उसकी बाइक बरामद हुई।

मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव निवासी 35 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन सिर पर गोली के स्पष्ट निशान मिलने से मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटनास्थल से अहम सुराग इकट्ठा किए जा रहे हैं ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

परिजनों ने इस मामले में गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वही आरोपी अरविंद को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था और दोनों एक ही बाइक से रात में निकले थे। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिससे शक और गहरा गया है।

मृतक के पिता ने बताया कि अरविंद शुक्रवार को अपने एक दोस्त को उसके ससुराल भोजा गांव छोड़ने गया था। देर रात जब वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उस पर हमला किया गया।

शनिवार सुबह जब स्थानीय लोग पंचायत भवन के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सड़क किनारे गड्ढे में बाइक और शव पड़ा देखा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरविंद के सिर में गोली मारी गई थी, जिससे साफ है कि अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top