• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: रिफाइनरी मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल, NH जाम
Image

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: रिफाइनरी मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल, NH जाम

बेगूसराय में बुधवार अहले सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार रिफाइनरी मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग करने लगे।

बताया जा रहा है कि लाखो थाना क्षेत्र के इनियार निवासी बिरजू सिंह के 36 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह अपने साथी के साथ रोज की तरह सुबह करीब 7:20 बजे बाइक से रिफाइनरी ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान गंगा डेयरी रमजानपुर के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुड्डू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर लाखो थाना पुलिस, ट्रैफिक डीएसपी, सदर सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जिला प्रशासन रिफाइनरी प्रबंधन से बात कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेगा। घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top