• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय निबंधन कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा: रजिस्ट्री के दौरान मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में
Image

बेगूसराय निबंधन कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा: रजिस्ट्री के दौरान मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को निबंधन कार्यालय परिसर उस वक्त हंगामे का केंद्र बन गया, जब जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक परिवार के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई। अचानक हुए इस विवाद से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, सिंघौल थाना क्षेत्र के महारतपुर गांव निवासी संजय सिंह अपने परिवार—पत्नी, दो बेटियां और दामाद—के साथ जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही कुछ लोग, जो रिश्ते में उनके चाचा बताए जा रहे हैं, वहां आ धमके।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इन लोगों ने रजिस्ट्री की प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। अचानक हुई इस घटना से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाना की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं होने पर कुछ लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि, यदि आवेदन दिया जाता है और समझौता नहीं होता है, तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर रजिस्ट्री जैसे सरकारी कार्य के दौरान यह विवाद कैसे और किन कारणों से उत्पन्न हुआ।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top