• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय में सर्च ऑपरेशन के दौरान देशी बम विस्फोट, पांच पुलिसकर्मी घायल
Image

बेगूसराय में सर्च ऑपरेशन के दौरान देशी बम विस्फोट, पांच पुलिसकर्मी घायल

बेगूसराय में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में छापेमारी के दौरान देशी बम के विस्फोट से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एसटीएफ और नावकोठी थाना पुलिस की टीम दरभंगा लूट कांड के सिलसिले में सर्च अभियान चला रही थी।

दरअसल, दो दिन पहले दरभंगा लूट कांड के आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वृंदावन गांव के एक बगीचे से लगभग साढ़े 8 किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोना बरामद किया था। इसी सिलसिले में पुलिस आज फिर आरोपी के घर और आसपास के बगीचे में डॉग स्क्वॉड के साथ सर्च ऑपरेशन करने पहुंची थी।

सर्च के दौरान जब पुलिसकर्मी बगीचे में जमीन की खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह धमाका जमीन में छिपाकर रखे गए देशी बम के फटने से हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से सहायक सब-इंस्पेक्टर विपीन कुमार ओझा, महिला प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर गुड़िया कुमारी और तीन एसटीएफ जवान घायल हो गए।

घायलों के हाथ, पैर और चेहरे पर बारूद से हल्की चोटें आई हैं। सभी को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायल एएसआई विपीन ओझा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक धमाका हुआ, जिसमें चार से पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top