• Home
  • Bihar
  • Begusarai Vending Zone Fire: मीट-चावल के 500 रुपये बने विवाद की वजह? दुकान में आगजनी से मचा हड़कंप
Image

Begusarai Vending Zone Fire: मीट-चावल के 500 रुपये बने विवाद की वजह? दुकान में आगजनी से मचा हड़कंप

बेगूसराय में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित नगर निगम वेंडिंग जोन में एक दुकानदार की दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि मीट-चावल खाने के बाद पैसे मांगने पर पहले विवाद हुआ, फिर धमकी दी गई और कुछ घंटों बाद उसकी दुकान में आग लगा दी गई। अब पीड़ित पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगा रहा है।

मामला बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र संख्या-35 का है। यहां नगर थाना से करीब 10 से 15 मीटर की दूरी पर स्थित वेंडिंग जोन में वर्षों से मीट-चावल की दुकान चलाने वाले मनोहर कुमार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विष्णुपुर वार्ड-39 निवासी मनोहर कुमार का कहना है कि 12 मई 2026 को कुछ लोग उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे और मीट-चावल खाने के बाद करीब 500 रुपये देने से इनकार कर दिया।

पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने पैसे मांगे तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और जाते-जाते दुकान में आग लगा देने की धमकी भी दी। मनोहर कुमार का कहना है कि उसी रात करीब 12 बजे उनकी दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की। लेकिन पीड़ित का आरोप है कि आवेदन देने की जानकारी मिलने के बाद 14 मई की दोपहर आरोपी फिर से धमकी देने पहुंच गया। मनोहर कुमार ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार डर बना हुआ है।

तीन बच्चों के पिता मनोहर कुमार का कहना है कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जब नगर थाना से कुछ ही दूरी पर इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। अब देखने वाली बात होगी कि पीड़ित को न्याय मिलता है या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह लंबी जांच और फाइलों में सिमटकर रह जाता है।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top