• Home
  • Breaking News
  • Begusarai News: सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल
Image

Begusarai News: सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

बिहार के बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक युवक का देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मटिहानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में प्रियांशु कुमार, पिता नीरज दास, खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब हाल के दिनों में जिले में अपराध ग्राफ पहले से ही बढ़ा हुआ बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम हथियार का प्रदर्शन पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देशों के बावजूद इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं और आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह युवाओं के बीच गलत संदेश भी फैलाता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी मानी जाती है।

फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है, लेकिन यह मामला बेगूसराय में कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता को लेकर नई बहस छेड़ चुका है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top