• Home
  • Breaking News
  • इलाज के दौरान मरीज की मौत से भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में जमकर बवा
Image

इलाज के दौरान मरीज की मौत से भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में जमकर बवा

बेगूसराय शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित मुंगेरीगंज के न्यू अमृत जीवन हॉस्पिटल में एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका की पहचान धबौली वार्ड संख्या 7 निवासी 20 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जब ऑपरेशन के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों के अनुसार ममता देवी पिछले कई महीनों से पित्त की थैली में पथरी की समस्या से जूझ रही थी। उसका इलाज न्यू अमृत जीवन हॉस्पिटल में सर्जन डॉ. अमित कुमार की देखरेख में चल रहा था। इलाज के क्रम में परिवार ने 8 मई को ममता को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

बताया गया कि प्रारंभिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने ब्लडर में सूजन होने की बात कही थी और दवाओं के जरिए सूजन कम करने के बाद ऑपरेशन करने की सलाह दी गई। इसके बाद हालत सामान्य होने पर रविवार की शाम करीब 6 बजे ममता को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया और सर्जरी शुरू की गई।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही ममता की हालत गंभीर हो गई। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस से पटना रेफर करने की बात कही, जबकि परिवार का दावा है कि ममता की मौत ऑपरेशन थिएटर में ही हो चुकी थी।

ममता देवी की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। वह अपने पीछे पति और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। कम उम्र में मां का साया उठ जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार गहरे सदमे में है।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि दुख और आक्रोश के बावजूद परिजनों ने संयम बनाए रखा और अस्पताल परिसर में किसी प्रकार की तोड़फोड़ या अभद्रता नहीं की। स्थानीय लोगों के बीच भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टर :अजय शास्त्री

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top