• Home
  • Breaking News
  • भागलपुर के नवगछिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 150 से अधिक कौओं की मौत से प्रशासन अलर्ट मोड में
Image

भागलपुर के नवगछिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 150 से अधिक कौओं की मौत से प्रशासन अलर्ट मोड में

भागलपुर।
बिहार में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही हड़कंप मच गया है। भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल परिसर स्थित मैदान में बड़ी संख्या में मृत मिले कौओं की जांच रिपोर्ट में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) वायरस की तस्दीक होने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। रिपोर्ट सामने आते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और एहतियाती कदम सख्ती से लागू कर दिए गए हैं।

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी सिन्हा ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी कि मृत कौओं के सैंपल जांच के लिए पटना और भोपाल की उच्च स्तरीय प्रयोगशालाओं में भेजे गए थे। दोनों लैब से प्राप्त रिपोर्ट में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए और तुरंत प्रभाव से नियंत्रण व रोकथाम की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर 10 किलोमीटर के दायरे में व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं। इलाके के सभी पोल्ट्री फार्म से सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं और जीरो सर्विलेंस के तहत दोबारा जांच कराई जा रही है, ताकि संक्रमण की कड़ी को समय रहते तोड़ा जा सके।

गौरतलब है कि 11 जनवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक ही स्थान पर पेड़ के नीचे 150 से अधिक मृत कौए पड़े देखे थे। कई कौए तड़पती हालत में मिले थे, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृत पक्षियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित तरीके से हटाया गया। इसके बाद वन विभाग और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए बाहर भेजे थे।

जिला प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। प्रभावित इलाकों में नियमित रूप से सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे मृत या बीमार पक्षियों के संपर्क में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या पक्षियों की असामान्य मौत की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी सिन्हा ने बताया कि 11 जनवरी को हुई कौओं की मौत के समय अत्यधिक ठंड को भी संभावित कारण माना गया था, लेकिन एहतियातन सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। भारत सरकार की ओर से रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि कौओं की मौत बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण हुई है। फिलहाल नवगछिया क्षेत्र में एहतियात का घेरा कस दिया गया है और प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top