• Home
  • Breaking News
  • Bihar Teacher Murder: भोजपुर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका
Image

Bihar Teacher Murder: भोजपुर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Bihar Teacher Murder: भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक शिक्षक की बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना सिन्हा थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव की है। मृतक की पहचान नीरज पाल के रूप में हुई है, जो बड़हरा प्रखंड के फरहदा गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में नियोजित शिक्षक थे। जानकारी के मुताबिक, नीरज पाल रोज की तरह सुबह घर से निकले थे, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा।

परिजनों के अनुसार, नीरज पाल सुबह शौच के लिए बधार की ओर गए थे। तभी पहले से घात लगाए नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और बेहद करीब से ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। गोली उनके कनपटी, दाहिने हाथ और सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घर से महज 500 मीटर दूर खून से लथपथ शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि पिछले छह महीने से पड़ोसियों के साथ नाली को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार धमकी और झगड़े की बात भी सामने आई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस तकनीकी जांच और टावर डंप के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह वारदात एक बार फिर कानून-व्यवस्था और छोटी-छोटी रंजिशों के खतरनाक रूप लेने पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Releated Posts

Bihar News: नेपाल का ‘62 रुपये’ नियम बना मुसीबत, सीमा पर सख्ती से बिहार के बाजारों में हड़कंप

नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों ने बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में हलचल मचा दी है। अप्रैल…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Crime: हाजीपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, ई-रिक्शा रोक एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला

Bihar Crime News: हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

UP Board Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

नेपाल सीमा पर SSB कैंप के पास जंगल में भीषण आग, लपटें बढ़ीं तो जवानों ने संभाला मोर्चा

Fire Alert: झूलाघाट में सशस्त्र सीमा बल कैंप के पास जंगल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top