• Home
  • Bihar
  • बिहार में 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित होंगे, मंत्री नितिन नवीन ने रूपरेखा पर की बैठक
Image

बिहार में 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित होंगे, मंत्री नितिन नवीन ने रूपरेखा पर की बैठक

बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में विभागीय कार्यालय में सैटेलाइट टाउनशिप योजना की रूपरेखा और क्रियान्वयन रणनीति पर बैठक हुई। बैठक में राज्य के प्रमुख शहरों की बढ़ती जनसंख्या और आवश्यकताओं को देखते हुए नियोजित, पर्यावरण-सम्मत और आधुनिक टाउनशिप के विकास की आवश्यकता पर चर्चा हुई।

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राज्य में सुनियोजित और गुणवत्ता युक्त शहरी विकास के लिए 11 नए शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप / ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जाएंगी। इन 11 शहरों में 9 प्रमंडलीय मुख्यालय शहर (पटना, मुज़फ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, मुंगेर, सारण, सहरसा और पूर्णिया) के अलावा सीतामढ़ी और पटना-सोनपुर बेल्ट शामिल हैं।

मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के शहरीकरण को राष्ट्रीय मानक तक ले जाना प्राथमिकता है और यह सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना पिछले 40 वर्षों में पाटलिपुत्र और कंकड़बाग के बाद पहली बार 11 नए शहरों के विकास की दिशा में बड़ी पहल है।

योजना के अंतर्गत हर जिले में प्रशासकीय समितियाँ बनाई जाएंगी, जिनमें भूमि अधिग्रहण अधिकारी, शहरी योजनाकार, राजस्व और भूमि सुधार विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये समितियाँ टाउनशिप की रूपरेखा, सीमाओं, सार्वजनिक सुविधाओं और भूमि पुनर्वितरण की नीतियों की निगरानी करेंगी।

Releated Posts

Bihar Politics: ‘अपराधी सम्राट’ बयान पर सियासी घमासान, डिप्टी CM का तेजस्वी यादव पर पलटवार

Bihar Politics: बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar School News: जय जय राम यादव की अनोखी पहल, भीषण गर्मी में बच्चों को बांटे छाते

Bihar School News: खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड से एक ऐसी पहल सामने आई है, जिसने इंसानियत की…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

बिहार पुलिस शर्मसार: गंजी में गश्त करते ASI का वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

Bihar Police: बिहार पुलिस को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने विभागीय अनुशासन पर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक: नीतीश कुमार को नया नेता चुनने का अधिकार, संगठन पर रहेगा फोकस

पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top