• Home
  • Elections
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कुछ बूथों पर मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित, मतदाताओं को समय पर पहुंचने की अपील
Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कुछ बूथों पर मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित, मतदाताओं को समय पर पहुंचने की अपील

राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से कुछ विशेष क्षेत्रों सहित विभिन्न सीटों पर मतदान का समय सीमित रहेगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि कुल 1258 बूथों पर मतदान केवल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

पहले चरण में सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं, सूर्यगढ़ा के 56 बूथों पर भी मतदान शाम 5 बजे तक रहेगा। शेष क्षेत्रों में मतदान का समय शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

दूसरे चरण में चैनपुर, रजौली (सु), गोविंदपुर, सिकंदरा (सु), जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम 5 बजे तक होगा। इसके अतिरिक्त कई विशेष बूथों पर भी मतदान समय 5 बजे तक सीमित रहेगा।

इन विशेष बूथों में शामिल हैं:

  • कटोरिया (सु) – 121 बूथ
  • बेलहर – 140 बूथ
  • चेनारी (सु) – 62 बूथ
  • गोह – 25 बूथ
  • नवीनगर – 26 बूथ
  • कुटुंबा (सु) – 169 बूथ
  • औरंगाबाद – 57 बूथ
  • रफीगंज – 125 बूथ
  • गुरुआ – 12 बूथ
  • शेरघाटी – 48 बूथ
  • इमामगंज – 361 बूथ
  • बाराचट्टी (सु) – 36 बूथ
  • बोधगया – 20 बूथ

चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने निर्धारित बूथ और मतदान समय का ध्यान रखें। विशेष तौर पर उन बूथों पर जहां मतदान शाम 5 बजे बंद हो रहा है, मतदाता समय से पहले पहुँचकर मतदान करें ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो।

मतदान प्रक्रिया में समय पर पहुँचना और नियमों का पालन करना आवश्यक है ताकि सभी मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से उपयोग कर सकें।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top