• Home
  • Breaking News
  • Bihar News: पटना के BJP विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल
Image

Bihar News: पटना के BJP विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

राजधानी पटना में जहां एक ओर सियासी हलचल तेज है, वहीं दूसरी ओर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बेगूसराय में देर रात करीब 2:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि संजय गुप्ता सिलीगुड़ी से चुनाव प्रचार कर पटना लौट रहे थे। उन्हें पटना में आयोजित भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक में शामिल होना था, लेकिन रास्ते में ही उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि विधायक की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top