• Home
  • Breaking News
  • बजट सत्र में कानून-व्यवस्था पर घमासान, राबड़ी–तेजस्वी के निशाने पर सरकार
Image

बजट सत्र में कानून-व्यवस्था पर घमासान, राबड़ी–तेजस्वी के निशाने पर सरकार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन सदन में कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठा। विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए।

इधर, 15 दिनों बाद नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। आज उनका सामना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से होना है, जिससे सदन में तीखी बहस के आसार हैं।

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बिहार में छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि फरवरी महीने में 35 लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं और सरकार से पूछा कि दोषियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

सदन के बाहर राजद विधायक रणविजय साहू ने भी राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में रोज हत्या की घटनाएं हो रही हैं और सरकार हालात संभालने में विफल है।

उन्होंने NEET छात्रा मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही हैं और मामले को CBI को ट्रांसफर करने के बावजूद लीपापोती की जा रही है। विपक्ष का कहना है कि मौजूदा सरकार में पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद कम है।

सरकार की ओर से इन आरोपों पर विस्तृत जवाब की प्रतीक्षा है। सदन में आज विपक्ष के हंगामे और सरकार के पलटवार से सियासी तापमान और बढ़ने की संभावना है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026
1 Comments Text
  • 91clubgamelogin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Struggled to log in to 91clubgame for ages, then found this 91clubgamelogin page. Sorted me right out! Easy peasy. Thanks a bunch! 91clubgamelogin.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top