• Home
  • Breaking News
  • बिहार कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज: दिल्ली में संजय झा से मिले जदयू-बीजेपी नेता, 6 मई के आसपास शपथ की संभावना
Image

बिहार कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज: दिल्ली में संजय झा से मिले जदयू-बीजेपी नेता, 6 मई के आसपास शपथ की संभावना

बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ती दिख रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव की हलचल थमने के बाद अब पटना से लेकर दिल्ली तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

दिल्ली में संजय झा के आवास पर जदयू और बीजेपी के शीर्ष नेताओं की अहम मुलाकात ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। इस बैठक में बीजेपी नेता नितिन नवीन की मौजूदगी को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह बातचीत केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि आने वाले मंत्रिमंडल विस्तार की रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई है।

बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री मिलकर करीब 47 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिससे प्रशासनिक दबाव भी बढ़ा है।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार का संभावित समय 6 मई के आसपास तय माना जा रहा है। साथ ही “50-50 फॉर्मूला” पर भी सहमति बनने की चर्चा है, जिसके तहत बीजेपी और जदयू को बराबर हिस्सेदारी मिलने की संभावना है, जबकि सहयोगी दलों को भी कुछ मंत्री पद दिए जा सकते हैं।

हालांकि, अप्रैल में कैबिनेट विस्तार की अटकलें कमजोर पड़ गई थीं, लेकिन दिल्ली की ताजा राजनीतिक हलचल ने एक बार फिर इस मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है।

पटना से राहुल कुमार

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top