• Home
  • Breaking News
  • Bihar Cabinet Expansion: सीएम सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा आज, अमित शाह से मुलाकात संभव
Image

Bihar Cabinet Expansion: सीएम सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा आज, अमित शाह से मुलाकात संभव

पटना: बिहार में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे को राज्य की राजनीति में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम दौर की चर्चा होने की संभावना है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है। इसके अलावा वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिल सकते हैं। वहीं, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं, जिससे संकेत मिलते हैं कि एनडीए के सहयोगी दलों के बीच मंत्री पदों और राजनीतिक समीकरणों पर गंभीर मंथन होगा।

इससे पहले शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। इस मुलाकात को भी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, आगामी 4 मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार में कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में भाजपा और जदयू के लगभग 16-16 मंत्री हो सकते हैं, जबकि लोजपा, हम और रालोमो को भी प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल सीमित दायरे में काम कर रहा है और विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

नशे में धुत हेडमास्टर का डांस VIDEO वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार भले ही सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन ज़मीनी…

ByByAjay Shastri May 2, 2026

बेगूसराय में ‘जीरो टॉलरेंस’ का ज़मीनी सच! महिला से चोरी, FIR कागज़ गायब — कार्रवाई भी ‘गायब’

Begusarai के नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर हुई चोरी की घटना अब सिर्फ एक क्राइम नहीं,…

ByByAjay Shastri May 2, 2026

वैशाली में बड़ी कार्रवाई: जंदाहा थाने के प्रभारी निलंबित, शराब माफिया से कथित संबंधों पर गिरी गाज

वैशाली जिले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक अहम कदम उठाया है। जंदाहा थाना क्षेत्र…

ByByAjay Shastri May 2, 2026

पटना में बुलडोजर एक्शन: 30 मई तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ महाअभियान, 9 टीमें तैनात

पटना: Patna में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिलने वाला है। नगर निगम और जिला…

ByByAjay Shastri May 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top