• Home
  • Breaking News
  • पटना में मतगणना की तैयारी पूरी: 14 नवंबर को एएन कॉलेज में होगी वोटों की गिनती, विजय जुलूस और लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध
Image

पटना में मतगणना की तैयारी पूरी: 14 नवंबर को एएन कॉलेज में होगी वोटों की गिनती, विजय जुलूस और लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध

पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब राज्यभर में मतगणना की तैयारी तेज हो गई है। 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी।

पटना जिले की सभी 14 विधानसभा सीटों की मतगणना एएन कॉलेज, पटना में की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

पटना डीएम ने आदेश दिया है कि मतगणना के दिन और परिणाम आने के बाद किसी भी तरह का विजय जुलूस, सभा, धरना या प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम और एसएसपी पटना ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला प्रशासन ने मतगणना के दौरान और उसके बाद की स्थिति की निगरानी के लिए 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष (Control Room) सक्रिय किया है।

नागरिक किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं —
📞 0612-2219810, 2219234
🚨 आपात स्थिति में: डायल 112

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top