• Home
  • Elections
  • कटिहार में भैंस पर सवार होकर पहुंचे युवा किसान आनंद, कहा – “हमारी पहचान हमारे पशु से है”
Image

कटिहार में भैंस पर सवार होकर पहुंचे युवा किसान आनंद, कहा – “हमारी पहचान हमारे पशु से है”

कटिहार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बीच कटिहार से लोकतंत्र की एक अनोखी और दिलचस्प तस्वीर सामने आई है।

यहां उत्‍क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा मतदान केंद्र से करीब ढाई किलोमीटर दूर रहने वाले एक युवा किसान आनंद भैंस पर सवार होकर वोट देने पहुंचे। रफ एंड टफ पर्सनालिटी वाले आनंद ने मतदान केंद्र पहुंचते हुए मुस्कुराते हुए कहा — “हमारे गांव की पहचान हमारे पशु से है। हमारी पहचान हमारी भैंस से है,

इसलिए उसी पर बैठकर वोट देने आया हूँ। लोकतंत्र का त्योहार है, इसमें शामिल होना जरूरी है।” स्थानीय ग्रामीणों के बीच यह दृश्य चर्चा का विषय बना रहा। कई लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कठिन रास्तों और कीचड़ भरे इलाकों में भैंस ही सबसे भरोसेमंद सहारा है, और यह नज़ारा गांव की असली संस्कृति और मिट्टी से जुड़ाव को दर्शाता है।

इधर, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में वोटिंग जोर-शोर से जारी है। सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 31.38% मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण** में मतदान चल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कहीं बुजुर्ग छड़ी के सहारे वोट देने पहुंचे, तो कहीं युवाओं ने पहली बार मतदान की खुशी कैमरों में कैद की।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top