• Home
  • Elections
  • बिहार चुनाव 2025: मोतीहारी में रिकॉर्ड 71.55% मतदान, महिलाओं ने पुरुषों से 11% ज्यादा वोट डाले; कौन बनेगा विजेता?
Image

बिहार चुनाव 2025: मोतीहारी में रिकॉर्ड 71.55% मतदान, महिलाओं ने पुरुषों से 11% ज्यादा वोट डाले; कौन बनेगा विजेता?

मोतीहारी: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मोतीहारी जिला सुर्खियों में है। इस जिले ने इस बार 71.55 प्रतिशत मतदान दर्ज कर इतिहास रच दिया। 12 विधानसभा सीटों वाले इस जिले में महिलाओं ने मतदान में बाज़ी मारते हुए पुरुषों से 11 प्रतिशत अधिक वोट डाले, जिससे सभी राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा गए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मोतीहारी जिले में कुल 34,42,266 मतदाता हैं, जिनमें से 24,63,014 ने वोट डाले। इनमें 12,17,764 पुरुष और 12,45,242 महिलाएं शामिल हैं। पुरुष मतदान प्रतिशत 66.36%, जबकि महिला मतदान 77.49% रहा।

यह असमानता अब राजनीतिक दलों के लिए नई पहेली बन गई है।
चाय की दुकानों से लेकर पार्टी कार्यालयों तक — हर जगह जोड़-घटाव का दौर जारी है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने तरीके से आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। कई प्रत्याशी अब “भगवान भरोसे” हैं, क्योंकि मतगणना में बस एक दिन का इंतज़ार बाकी है।

2020 के विधानसभा चुनाव में मोतीहारी की 12 सीटों में से 9 सीटें एनडीए और 3 सीटें राजद के खाते में गई थीं। लेकिन इस बार उच्च मतदान प्रतिशत और महिला मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी के कारण राजनीतिक विश्लेषक भी उलझ गए हैं। एक्जिट पोल में महागठबंधन को हल्की बढ़त के संकेत मिले हैं, पर असली नतीजे 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में सामने आएंगे।

प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत:

रक्सौल: 75.11%

केसरिया: 67.52%

सुगोली: 69.93%

कल्याणपुर: 72.40%

नरकटिया: 73.57%

पिपरा: 72.43%

हरसिद्धि: 73.72%

मधुबन: 68.38%

गोविंदगंज: 68.88%

मोतिहारी (सदर): 72.93%

चिरैया: 68.33%

ढाका: 73.16%

सबसे अधिक मतदान रक्सौल (75.11%) में हुआ, जबकि सबसे कम केसरिया (67.52%) में दर्ज किया गया।

अब सबकी निगाहें इस सवाल पर हैं —

“क्या महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी बिहार की सत्ता की दिशा बदल देगी?”

14 नवंबर की मतगणना तय करेगी कि मोतीहारी में एनडीए अपनी पकड़ बरकरार रखता है या महागठबंधन सेंधमारी करने में सफल होता है।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top