• Home
  • Elections
  • बिहार चुनाव 2025: अंततः आया फैसला का दिन—पटना, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय में कड़ा मुकाबला, कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर पलटवार
Image

बिहार चुनाव 2025: अंततः आया फैसला का दिन—पटना, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय में कड़ा मुकाबला, कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर पलटवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने ही राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। पटना–नालंदा–शेखपुरा–बेगूसराय बेल्ट इस बार चुनावी नक्शे में सबसे अहम साबित हो रही है, जहां हर सीट पर बेहद करीबी और रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

मध्य बिहार में हाई-प्रोफाइल टक्कर

पटना और आसपास के जिलों में कई फैक्टर इस चुनाव को रोमांचक बना रहे हैं—

मोकामा में अनंत सिंह का भारी प्रभाव,

बख्तियारपुर में नीतीश कुमार फैक्टर,

हिलसा और बिहारशरीफ में सीट-दर-सीट टक्कर,

इन सभी समीकरणों ने पूरे मध्य बिहार को इस चुनाव का निर्णायक क्षेत्र बना दिया है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी है और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लगातार निगरानी में लगे हुए हैं।

बेगूसराय—दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
अमिता भूषण ने बढ़त बनाई

शुरुआती रुझानों में बेगूसराय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमिता भूषण 20,129 वोट पाकर आगे चल रही हैं।
उनके पीछे BJP उम्मीदवार कुंदन कुमार 19,667 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
यहां मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है।

सबसे पहले आएंगे साहेबपुर कमाल के नतीजे

ज़िले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं।
सबसे पहले साहेबपुर कमाल, और सबसे आख़िर में मटिहानी विधानसभा के नतीजे आएंगे।

इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

बेगूसराय के चुनाव में कई बड़े चेहरे चर्चा में हैं—

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता

पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के बेटे सुशील कुमार

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के बेटे अभिषेक आनंद

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के रिश्तेदार कुंदन कुमार

पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव के बेटे सत्तानंद संबुद्ध

महागठबंधन कई सीटों पर आगे

बेगूसराय जिले में मटिहानी, बखरी, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा और साहेबपुर कमाल सीटों से महागठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

दूसरे राउंड में बढ़त की स्थिति—

बेगूसराय: कांग्रेस की अमिता भूषण 1100 वोट से आगे

साहेबपुर कमाल: RJD के सत्तानंद संबुद्ध 6300 वोट से आगे

मटिहानी: RJD के बोगो सिंह 6600 वोट से आगे

मटिहानी: बोगो सिंह मजबूत स्थिति में

दूसरे राउंड गिनती में—

बोगो सिंह (RJD): 12,456 वोट

राजकुमार सिंह: 6,114 वोट
➡ बोगो सिंह 6,341 वोट से आगे

बेगूसराय जिले की ताज़ा बढ़त सूची (LIVE)

बेगूसराय: अमिता भूषण (कांग्रेस) – आगे

साहेबपुर कमाल: सत्तानंद संबुद्ध (RJD) – आगे

तेघड़ा: रजनीश कुमार (NDA) – आगे

चेरिया बरियारपुर: सुशील कुमार (RJD) – आगे

बछवाड़ा: शिवप्रकाश गरीबदास (कांग्रेस) – आगे

मटिहानी: बोगो सिंह (RJD) – आगे

बखरी: सूर्यकांत पासवान (CPI) – आगे

मोकामा—अनंत सिंह की बढ़त कायम

बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शामिल मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।
जेडीयू ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है, हालांकि वे इस समय जेल में हैं और उनपर चुनाव प्रचार के दौरान एक अन्य बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या का गंभीर आरोप है।

उनके खिलाफ RJD ने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा है, जो शुरुआती रुझानों में पीछे चल रही हैं।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top