• Home
  • Elections
  • बिहार चुनाव 2025: तेज प्रताप को लेकर बहन रोहिणी आचार्य का बयान — “क्या भाई को आशीर्वाद नहीं देंगे?
Image

बिहार चुनाव 2025: तेज प्रताप को लेकर बहन रोहिणी आचार्य का बयान — “क्या भाई को आशीर्वाद नहीं देंगे?

पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और पार्टी नेता रोहिणी आचार्य ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव के चुनाव लड़ने पर पूछे गए सवाल के जवाब में रोहिणी आचार्य ने कहा —

“मेरे आशीर्वाद उनके साथ हैं। क्या आप अपने भाई-बहनों को आशीर्वाद नहीं देते?”

रोहिणी आचार्य ने आगे कहा कि इस बार बिहार से बेरोजगारी खत्म होने वाली है।

“गांवों में जो लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 8 दिनों के भीतर उन्हें बिहार में ही रोजगार मिलेगा।

उनका यह बयान चुनावी माहौल में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर जहां लालू परिवार के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव अलग-अलग राजनीतिक मंचों से मैदान में हैं, वहीं बहन रोहिणी का यह भावनात्मक बयान परिवारिक जुड़ाव को दर्शाता है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है।

Releated Posts

तीन राज्यों में मतदान जारी, असम में 59% से ज्यादा वोटिंग; केरल-पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह

नई दिल्ली: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है। तीनों राज्यों में मतदाताओं…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन पर बवाल, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था की…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अब तक RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाले वोट

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू…

ByByAjay Shastri Mar 16, 2026

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, लागू हुई आचार संहिता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का…

ByByAjay Shastri Mar 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top