• Home
  • Elections
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले थमा सियासी शोर, 20 जिलों की 122 सीटों पर कल होगा मतदान
Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले थमा सियासी शोर, 20 जिलों की 122 सीटों पर कल होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। दूसरे और अंतिम चरण का मतदान कल यानी 11 नवंबर को होना है, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही नेताओं के तीखे हमले और जुबानी जंग पर फिलहाल विराम लग गया है।

पहले चरण में 6 नवंबर को हुए मतदान में रिकॉर्ड 65.08% वोटिंग हुई थी, जिसमें महिलाओं ने पुरुषों से अधिक भागीदारी दिखाई। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04%, जबकि पुरुषों का 61.56% रहा।

अब दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास शामिल हैं। इस चरण में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं, और एक तृतीय लिंग प्रत्याशी शामिल हैं।

राज्यभर में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं — जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5,326 शहरी बूथ हैं। इस चरण में 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

प्रचार के आखिरी दिन रविवार को गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने अभियान को अंतिम रूप दिया।
राहुल गांधी ने सीमांचल के किशनगंज और पूर्णिया में रैलियां कीं और अब तक कुल 15 जनसभाएं की हैं। वहीं अमित शाह ने अब तक 37 सभाएं, राजनाथ सिंह ने औरंगाबाद व कैमूर में जनसभाएं कीं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 रैलियां और एक रोड शो किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पहली बार बिहार में प्रचार किया, जबकि भाजपा के स्टार प्रचारकों में जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, हिमंत बिस्व सरमा, मोहन यादव, रवि किशन, मनोज तिवारी, एकनाथ शिंदे और नारा लोकेश शामिल रहे।

अब सबकी निगाहें 11 नवंबर की वोटिंग और 14 नवंबर की मतगणना पर टिकी हैं — यह देखने के लिए कि इस बार सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाती है।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top