• Home
  • Elections
  • बिहार चुनाव परिणाम से पहले RJD नेता का विवादित बयान: बोले– धांधली हुई तो बिहार में दिखेगा ‘नेपाल जैसा नजारा
Image

बिहार चुनाव परिणाम से पहले RJD नेता का विवादित बयान: बोले– धांधली हुई तो बिहार में दिखेगा ‘नेपाल जैसा नजारा

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अधिकांश एग्जिट पोल जहां एनडीए सरकार की वापसी का संकेत दे रहे हैं, वहीं राजद नेता और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने एक विवादित बयान देकर सियासी भूचाल ला दिया है।

सुनील सिंह ने कहा कि अगर मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी या धांधली हुई, तो बिहार की सड़कों पर “नेपाल जैसा नजारा” देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट किया है और 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने 2020 के चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि तब भी मतगणना घंटों तक रोकी गई थी और कई सीटों पर परिणाम प्रभावित किए गए थे। यदि इस बार भी वैसी स्थिति बनी तो आरजेडी कार्यकर्ता और जनता चुप नहीं बैठेंगे।

इस बयान पर सत्ताधारी एनडीए ने तीखा पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह बयान साबित करता है कि राजद को अपनी हार साफ दिख रही है, इसलिए वह जनता को भड़काने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले सुनील सिंह ने एग्जिट पोल पर भी सवाल उठाते हुए लिखा था— “EXIT POLL देखकर ऐसा लगता है कि देश के अधिकांश चौथे स्तंभ की हालत वेश्यावृत्ति करने वाले से भी बदतर स्थिति में पहुँच चुकी है।” इस पोस्ट पर भी व्यापक विवाद खड़ा हुआ था।

Releated Posts

तीन राज्यों में मतदान जारी, असम में 59% से ज्यादा वोटिंग; केरल-पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह

नई दिल्ली: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है। तीनों राज्यों में मतदाताओं…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन पर बवाल, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था की…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अब तक RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाले वोट

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू…

ByByAjay Shastri Mar 16, 2026

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, लागू हुई आचार संहिता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का…

ByByAjay Shastri Mar 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top