• Home
  • Breaking News
  • Bihar EOU Raid: जमुई के कार्यपालक अभियंता के 4 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति की जांच
Image

Bihar EOU Raid: जमुई के कार्यपालक अभियंता के 4 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति की जांच

Bihar EOU Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। जमुई जिले के झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है।

EOU की टीम ने पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित जगत विला अपार्टमेंट के फ्लैट, कंकड़बाग स्थित आवास, जमुई के KKM कॉलेज के पास किराए के मकान और झाझा स्थित कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में सामने आया है कि अभियंता के पास लगभग 2 करोड़ 61 लाख रुपये की संपत्ति है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 81.5 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर पाए जाने के बाद विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद 16 मई 2026 की सुबह अलग-अलग टीमों ने चार स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

आर्थिक अपराध इकाई का कहना है कि तलाशी अभियान अभी जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण कार्य विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top