• Home
  • Bihar
  • Bihar Government: अधिकारियों को मिलेगी महंगी गाड़ियों की सुविधा, नीतीश सरकार ने बढ़ाई खरीद सीमा
Image

Bihar Government: अधिकारियों को मिलेगी महंगी गाड़ियों की सुविधा, नीतीश सरकार ने बढ़ाई खरीद सीमा

पटना। बिहार में सरकारी अधिकारियों के लिए बड़ी राहत और सुविधा से जुड़ी खबर सामने आई है। नीतीश सरकार ने मंत्रियों, जजों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आधिकारिक वाहनों की खरीद सीमा में बढ़ोतरी कर दी है। अब अधिकारी पहले से अधिक महंगी और आधुनिक सुविधाओं से लैस गाड़ियां खरीद सकेंगे।

सरकार के इस फैसले के तहत मंत्रियों के लिए गाड़ी खरीद की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 37 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं जिलाधिकारी (DM) और समकक्ष अधिकारियों के लिए यह सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 22 लाख रुपये कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक (SP) के लिए गाड़ी खरीद की सीमा 16 लाख रुपये से बढ़ाकर 18 लाख रुपये कर दी गई है।

इसके अलावा छोटे अधिकारियों को भी राहत देते हुए उन्हें अब 16 लाख रुपये तक की गाड़ी खरीदने की अनुमति दी गई है। सरकार ने इस नई व्यवस्था को पांच अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है, ताकि अधिकारियों को उनके पद और आवश्यकता के अनुसार वाहन उपलब्ध कराए जा सकें।

यह फैसला मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया है, जिसकी अधिसूचना वित्त विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। सरकार का कहना है कि समय के साथ वाहनों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में पुरानी सीमा को अपडेट करना जरूरी हो गया था।

सरकार का यह भी मानना है कि नई और आधुनिक तकनीक से लैस गाड़ियों के इस्तेमाल से अधिकारियों के कामकाज में सुविधा होगी और उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनेगी।

Releated Posts

बेगूसराय में अवैध पार्किंग पर प्रशासन का बड़ा अभियान, 62 वाहनों से वसूला गया 4.61 लाख रुपये जुर्माना

बेगूसराय। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर वाहनों के अवैध पड़ाव और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Patna Gandhi Setu Jam: गांधी सेतु पर लगा भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, हादसे में चालक घायल

पटना: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह एक बार…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna News: बांस घाट पर शुरू हुआ हाईटेक मोक्षधाम, एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट का संचालन गुरुवार से…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Commercial LPG Cylinder: महंगी गैस ने बढ़ाई कारोबारियों की चिंता, बिहार में 35% तक घटी व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत

पटना: व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब होटल, रेस्तरां, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top