• Home
  • Breaking News
  • बिहार में अवैध ‘गुंडा बैंक’ पर नकेल: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
Image

बिहार में अवैध ‘गुंडा बैंक’ पर नकेल: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

पटना: बिहार सरकार अवैध ‘गुंडा बैंक’ पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि राज्य में चल रहे इस अवैध सूदखोरी नेटवर्क का पूरी तरह अंत किया जाएगा।

उन्होने बताया कि यह सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है कि मनमाने ब्याज वसूलने और गरीबी तथा लाचारी का फायदा उठाकर लोगों का शोषण करने वाली इस व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

सम्राट चौधरी ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस तरह की सूदखोरी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान तुरंत की जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस मामले में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगी और किसी भी प्रकार की अवैध आर्थिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अवैध सूदखोरी और ‘गुंडा बैंक’ का शिकार गरीब और जरूरतमंद लोग होते हैं।

सरकार इन अपराधियों को नहीं बख्शेगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

पुलिस और प्रशासन को मामले की सूचना जुटाने और आरोपियों की पहचान करने का जिम्मा दिया गया है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top