• Home
  • Breaking News
  • बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर डिजिटल शिकंजा, अब बायोमेट्रिक हाज़िरी से तय होगी डॉक्टरों की जवाबदेही
Image

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर डिजिटल शिकंजा, अब बायोमेट्रिक हाज़िरी से तय होगी डॉक्टरों की जवाबदेही

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी पर सख्त रोक लगेगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक हाज़िरी सिस्टम अनिवार्य कर दिया है, ताकि ड्यूटी में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

सूत्रों के मुताबिक, 11 अप्रैल को सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने के बाद विभाग अब दूसरी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। डॉक्टरों को अब बिना वजह मरीजों को रेफर करने से बचना होगा और अस्पताल में ही जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध करानी होगी।

राज्य सरकार डिजिटल हेल्थ गवर्नेंस पर फोकस कर रही है, जिसके तहत मरीजों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने साफ कहा है कि इलाज में लापरवाही, भ्रष्टाचार और ढिलाई अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

नई व्यवस्था के तहत नाइट ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को भी सुबह हाज़िरी दर्ज करनी होगी, ताकि इमरजेंसी सेवाओं की निगरानी बेहतर तरीके से हो सके। माना जा रहा है कि यह कदम बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को टेक्नोलॉजी आधारित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top