• Home
  • Bihar
  • बिहार में इस बार भीषण गर्मी का खतरा, सरकार अलर्ट: अप्रैल से जून तक हीटवेव से निपटने की तैयारी तेज
Image

बिहार में इस बार भीषण गर्मी का खतरा, सरकार अलर्ट: अप्रैल से जून तक हीटवेव से निपटने की तैयारी तेज

बिहार में इस साल गर्मी अपने तेवर पहले से ज्यादा तल्ख दिखाने वाली है। अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) की आशंका को देखते हुए सरकार ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। सत्ता के गलियारों में हलचल तेज है और प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक कर साफ संदेश दिया कि इस बार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य, पीएचईडी, परिवहन, ऊर्जा, शिक्षा, नगर विकास और मौसम विभाग समेत करीब 10 अहम विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अप्रैल के मध्य से ही तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है, जबकि मई और जून में हालात और भी विकराल हो सकते हैं। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों जैसे नालंदा, गया और रोहतास में अभी से पारा 30 डिग्री के पार जा चुका है, जो आने वाले खतरे की आहट दे रहा है।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को पहले से तय एसओपी के तहत तुरंत काम शुरू करने का आदेश दिया। नगर विकास विभाग को बस स्टैंड, बाजार और प्रमुख चौराहों पर प्याऊ लगाने और जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग को हर अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओआरएस और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि लू से प्रभावित लोगों का तुरंत इलाज किया जा सके। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों में बच्चों को गर्मी से बचाव के तरीके सिखाए जाएं और ओआरएस की व्यवस्था रखी जाए।

श्रम विभाग को खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए छाया, पेयजल और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है। ऊर्जा विभाग को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही ढीले तारों की मरम्मत करने का आदेश दिया गया है, ताकि आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके।

इसके अलावा परिवहन विभाग को दोपहर 11 बजे से 3:30 बजे तक सार्वजनिक परिवहन सीमित करने की तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का साफ संदेश है कि इस बार गर्मी से जंग पहले से ही लड़ी जाएगी, ताकि जनता को राहत मिल सके और किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top