• Home
  • Breaking News
  • Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में फंसे बिहारी मजदूरों के लिए हेल्पलाइन जारी, नीतीश सरकार अलर्ट मोड में
Image

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में फंसे बिहारी मजदूरों के लिए हेल्पलाइन जारी, नीतीश सरकार अलर्ट मोड में

पटना। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार ने विदेशों में फंसे बिहारी मजदूरों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम शुरू

यह निर्णय सोमवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक में लिया गया। श्रम संसाधन विभाग द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

  • फोन नंबर: 0612-2520053
  • व्हाट्सऐप नंबर: 7368855002

इन नंबरों पर मिडिल ईस्ट या अन्य जगहों पर फंसे श्रमिक संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की गई है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

गौरतलब है कि इस समय मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और स्थिति एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए 7 अप्रैल 2026 तक का अल्टीमेटम दिया है।

लाखों बिहारी मजदूर प्रभावित

रिपोर्ट्स के अनुसार, खाड़ी देशों में बिहार के करीब 2 लाख से अधिक लोग काम करते हैं। अचानक बढ़े तनाव के कारण ये मजदूर असुरक्षा और भय के माहौल में हैं।

दुबई, ओमान समेत कई क्षेत्रों में रह रहे मजदूरों ने डर और चिंता जताई है। पूर्णिया के करीब 10 मजदूर दुबई में फंसे होने की सूचना है, जिन्हें सुरक्षा कारणों से कंपनी ने कमरों में ही रहने को कहा है।

बंकरों में शरण लेने को मजबूर

सीवान और बेगूसराय के कई मजदूरों के बारे में जानकारी मिली है कि वे बमबारी और मिसाइल हमलों के बीच सुरक्षित स्थानों और बंकरों में शरण लिए हुए हैं।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने विदेशों में काम कर रहे बिहारी मजदूरों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में बिहार सरकार का यह कदम राहत देने वाला माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top