बिहार सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े छात्रों को बड़ी राहत दी है। पैरामेडिकल, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, ANM और GNM पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए वजीफे की राशि जारी कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज को 9.90 लाख रुपये की राशि दी गई है, जिससे वहां अध्ययनरत छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
इसके अलावा अन्य जिलों के संस्थानों को भी वजीफे की राशि आवंटित की गई है। पूर्वी चंपारण के सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल संस्थान को 8.25 लाख रुपये दिए गए हैं। वहीं छपरा को 6.60 लाख रुपये की राशि मिली है।
इसी क्रम में सुपौल, खगड़िया, मधुबनी और भभुआ के पारा मेडिकल संस्थानों को भी 8.25-8.25 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।
सरकार के इस फैसले से हजारों छात्रों को आर्थिक सहयोग मिलेगा और उनकी पढ़ाई में आने वाली वित्तीय बाधाएं कम होंगी। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पटना से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

















