• Home
  • Breaking News
  • बिहार में नई सरकार गठन का शेड्यूल तय! CM नीतीश कब देंगे इस्तीफा, जानें पूरा प्लान
Image

बिहार में नई सरकार गठन का शेड्यूल तय! CM नीतीश कब देंगे इस्तीफा, जानें पूरा प्लान

बिहार की राजनीतिक गलियारों से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में नई सरकार के गठन का पूरा शेड्यूल लगभग तय हो गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर जदयू की अहम कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इसी बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है।

इसके बाद 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होंगे। इस दिन दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो इस दौरान नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है।

10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। इसी दिन उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद 11 अप्रैल को उनके पटना लौटने का कार्यक्रम है।

बताया जा रहा है कि 12 या 13 अप्रैल को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो बिहार का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है।

सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 18 अप्रैल से पहले नई सरकार का गठन होने की संभावना है। इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की सियासत में हलचल तेज कर दी है और राजनीतिक चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top