• Home
  • Bihar
  • Bihar New Guideline: अब हर सरकारी कार्यक्रम ‘वंदे मातरम्’ से होगा शुरू, राष्ट्रगान के बाद बिहार राज्य गीत से समापन
Image

Bihar New Guideline: अब हर सरकारी कार्यक्रम ‘वंदे मातरम्’ से होगा शुरू, राष्ट्रगान के बाद बिहार राज्य गीत से समापन

बिहार में सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत अब राज्य में होने वाले हर सरकारी आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा और फिर तय कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जबकि समापन बिहार राज्य गीत के साथ किया जाएगा।

यह निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक संस्थानों में भी दिन की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से होगी, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसके बाद ही नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य अनुशासन, राष्ट्रीय भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय गीत के सम्मान और उसके गायन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। उसी के अनुरूप अब राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

इस फैसले के बाद अब सरकारी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे राज्यभर में एक समान प्रोटोकॉल लागू होगा।

Releated Posts

Bihar Politics: निशांत कुमार 3 मई से पश्चिम चंपारण से शुरू करेंगे यात्रा, जदयू नेता श्रवण कुमार का सरकार और विपक्ष पर बयान

बिहार की राजनीति इन दिनों तेज़ गतिविधियों के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई…

ByByAjay Shastri Apr 27, 2026

Bhojpur News: जनगणना 2027 के लिए घर-घर पहुंच रहे विकास मित्र, ‘स्व-प्रगणन’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार

भोजपुर जिले में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अब जमीनी स्तर पर तेज होती दिख रही हैं। जिला…

ByByAjay Shastri Apr 27, 2026

“पगड़ी की चिंता हमें नहीं, RJD परिवार को” – बेगूसराय में गरजे विजय सिन्हा

भामाशाह जयंती पर विपक्ष पर तीखा हमला, भ्रष्टाचार पर सख्ती का दोहराया संकल्प राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की जयंती…

ByByAjay Shastri Apr 27, 2026

Bihar Police Bribery: नालंदा में 90 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दारोगा को रिश्वत लेते…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

Muzaffarpur News: नहर और सड़क निर्माण में पुरानी ईंटों पर विवाद, विभाग ने दी सफाई—“नियमों के तहत हो रहा उपयोग”

मुजफ्फरपुर। तिरहुत मुख्य नहर और सड़क निर्माण कार्य में पुरानी ईंटों के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे सवालों…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तंज—“बीजेपी गंगा-समुद्र है, सबको समाहित कर लेती है”

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि, देशभर में पुण्यतिथि पर हुआ नमन

बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे देश में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

काम में ढिलाई पर कड़ा वार: ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक में सख्त फरमान, अब “डेडलाइन ही डिसिप्लिन”

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक ने प्रशासनिक तंत्र को साफ संदेश दे दिया…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

4 लाख करोड़ कर्ज” बनाम “खजाना मजबूत”—विधानसभा में आमने-सामने सत्ता और विपक्ष, आर्थिक हालात पर तीखी टक्कर

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पर चल रही बहस के दौरान आर्थिक मुद्दों को लेकर…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top