• Home
  • Breaking News
  • संपत्ति विवरणी नहीं देने वाले अधिकारियों पर सख्ती, बिहार सरकार एक्शन मोड में
Image

संपत्ति विवरणी नहीं देने वाले अधिकारियों पर सख्ती, बिहार सरकार एक्शन मोड में

बिहार प्रशासन में पारदर्शिता को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए गृह विभाग ने उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है, जिन्होंने अब तक अपनी चल-अचल संपत्ति और दायित्वों की विवरणी जमा नहीं की है। गृह विभाग के संयुक्त सचिव नवीन चन्द्र द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कर दिया गया है कि सरकार अब ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में नहीं है और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।

जारी निर्देश के अनुसार, कई बार आदेश देने के बावजूद बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्योरा देने में विफल रहे हैं। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सरकार ने अब कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP), आईजी (कारा) और अपराध अनुसंधान विभाग (CID) समेत कई विभागों को पत्र भेजकर डिफॉल्टर अधिकारियों की सूची सौंप दी गई है।

गौरतलब है कि सभी अधिकारियों को 31 दिसंबर 2025 तक अपनी संपत्ति का पूरा विवरण देना अनिवार्य किया गया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी कई लोगों ने जानकारी नहीं दी। ऐसे में अब इन अधिकारियों पर विभागीय जांच और कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश का हवाला देते हुए गृह विभाग ने साफ कहा है कि निर्देशों का पालन नहीं करना सेवा शर्तों का उल्लंघन है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो अधिकारी संपत्ति घोषित करने में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सरकार ने इस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए आईटी प्रबंधक को भी पत्र की प्रति भेजी है, ताकि तकनीकी स्तर पर निगरानी को मजबूत किया जा सके। अब डिजिटल माध्यम से भी ऐसे अधिकारियों पर नजर रखी जाएगी।

सरकार के इस सख्त रुख से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। स्पष्ट संकेत है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top