• Home
  • Bihar
  • Bihar Politics: ‘अपराधी सम्राट’ बयान पर सियासी घमासान, डिप्टी CM का तेजस्वी यादव पर पलटवार
Image

Bihar Politics: ‘अपराधी सम्राट’ बयान पर सियासी घमासान, डिप्टी CM का तेजस्वी यादव पर पलटवार

Bihar Politics: बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान—“अपराधी सम्राट हो गया है”—पर अब सत्ता पक्ष के नेताओं ने तीखा पलटवार किया है।

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उन पर निशाना साधा। बिजेंद्र यादव ने कहा कि पहले तेजस्वी खुद बताएं कि वे क्या हैं और किस आधार पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं। वहीं विजय चौधरी ने भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बिहार की कानून-व्यवस्था कभी ठीक नहीं लगती, लेकिन क्या अपने शासनकाल में सब कुछ ठीक था?

इसी दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से भी सवाल किया गया, हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद से ही तेजस्वी यादव लगातार हमलावर हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते रहे हैं। हाल ही में किए गए एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, “जब सिर पर ताज हो गया… अपराधी सब सम्राट हो गया”, जिसे सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना माना जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए दावा किया था कि दिनदहाड़े फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत और दूसरे के घायल होने से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

सत्ता पक्ष के नेता इन आरोपों को खारिज करते हुए लगातार तेजस्वी यादव को उनके कार्यकाल की याद दिला रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी के चलते बिहार की राजनीति में माहौल और गरमा गया है।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top