• Home
  • Breaking News
  • बिहार में एक और रेल हादसा: फेसर स्टेशन के पास मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतरीं
Image

बिहार में एक और रेल हादसा: फेसर स्टेशन के पास मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतरीं

पटना/डीडीयू रेल मंडल।
बिहार में एक बार फिर रेल हादसे की जानकारी सामने आई है। मंगलवार देर रात दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) रेल खंड पर फेसर स्टेशन के पास एक मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे हुआ। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी रात 11 बजकर 55 मिनट पर डाउन मेन लाइन से फेसर स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास लूप लाइन में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान पीछे की तीन बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रभावित बोगियों को काटकर अलग कर दिया गया और शेष मालगाड़ी को सुरक्षित आगे निकाल लिया गया। रेलवे की तत्परता के कारण रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ और ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, देर रात से ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे तक सभी मरम्मत कार्य पूरे कर लिए गए और पटरी से उतरी बोगियों के पहिये दोबारा रेल लाइन पर चढ़ा दिए गए। इसके बाद संबंधित लाइन को भी पूरी तरह सुचारू कर दिया गया।

गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड के बीच बिहार में रेल हादसों की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इससे पहले मंगलवार सुबह भोजपुर जिले में एक बड़ा रेल हादसा टल गया था, जब आरा–सासाराम पैसेंजर ट्रेन उदवंतनगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े एक कृषि यंत्र रोटावेटर से टकरा गई थी। हालांकि उस घटना में भी किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं थी और ट्रेन पटरी से नहीं उतरी।

Releated Posts

Bihar News: भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत

भागलपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान एक…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar News: मुंगेर के ढोल पहाड़ी पर विकास की दस्तक, 26 अप्रैल को CM सम्राट चौधरी करेंगे इको-टूरिज्म हब का शिलान्यास

मुंगेर की धरती पर 26 अप्रैल एक अहम तारीख बनने जा रही है। सम्राट चौधरी अपने गृह जिला…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

खाकी हुई बेनकाब! किडनैपिंग-फिरौती के खेल में 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार, घर से मिली रकम

जमुई-नवादा बेल्ट से सामने आया एक मामला सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर करारा सवाल है। जिस…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar Politics: पप्पू यादव के बयान पर बवाल, पटना के शास्त्री नगर में FIR दर्ज

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। महिलाओं…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top