• Home
  • Bihar
  • बिहार में सात निश्चय-3 योजना की घोषणा, रोजगार, उद्योग, कृषि और शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव
Image

बिहार में सात निश्चय-3 योजना की घोषणा, रोजगार, उद्योग, कृषि और शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव

पटना (बिहार)।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें ‘सात निश्चय-3’ की औपचारिक घोषणा की गई। मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ ही राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जीवन स्तर सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लागू होंगे। मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

सात निश्चय-3 के प्रमुख निश्चय

1️⃣ दोगुना रोजगार – दोगुनी आय

राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना करने के लिए कई योजनाएँ लागू की जाएँगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार हेतु ₹10,000 दिए जाएंगे और योजना के लाभुकों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ₹2 लाख तक सहायता प्रदान की जाएगी। सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, 94 लाख गरीब परिवारों को रोजगार योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी।

2️⃣ समृद्ध उद्योग – सशक्त बिहार

राज्य में उद्योगों के विकास के लिए तीन उच्चस्तरीय समितियाँ गठित की गई हैं। लक्ष्य है बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक्नोलॉजी हब बनाना, विश्वस्तरीय कार्यस्थल विकसित करना और 50 लाख करोड़ रुपये का निजी निवेश सुनिश्चित करना। इसके तहत नए औद्योगिक क्षेत्र, सूक्ष्म-लघु उद्योग निदेशालय और विपणन प्रोत्साहन निगम का गठन भी किया जाएगा। बंद पड़ी 9 चीनी मिलें पुनः चालू की जाएँगी और 25 नई चीनी मिलों की स्थापना की जाएगी।

3️⃣ कृषि में प्रगति – प्रदेश की समृद्धि

कृषकों की आय बढ़ाने के लिए चौथा कृषि रोडमैप (2024-2029) लागू होगा। मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा, डेयरी एवं मत्स्य पालन पर विशेष जोर, दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन और हर पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र की स्थापना की जाएगी।

4️⃣ उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य

राज्य में उच्च शिक्षा विभाग का गठन कर पुराने संस्थानों को Center of Excellence में परिवर्तित किया जाएगा। नई Education City का निर्माण भी किया जाएगा।

5️⃣ सुलभ स्वास्थ्य – सुरक्षित जीवन

प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र और जिला अस्पतालों को अति विशिष्ट चिकित्सा केंद्र बनाया जाएगा। नए मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में लोक-निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

6️⃣ मजबूत आधार – आधुनिक विस्तार

शहरी क्षेत्रों का विस्तार, नए नियोजित शहरों का विकास, गरीबों के लिए सस्ते आवास, 5 नई एक्सप्रेस-वे सड़कों का निर्माण, ग्रामीण सड़कों का चौड़ीकरण और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य के पर्यटन स्थलों और फिल्म उद्योग के लिए विशेष योजनाएँ लागू होंगी।

7️⃣ सबका सम्मान – जीवन आसान (Ease of Living)

राज्य में आधुनिक तकनीक, नवाचार और सुशासन के माध्यम से नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए काम किया जाएगा। इसके तहत पटना में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण और सभी जिलों में खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का संदेश

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय-3 के क्रियान्वयन से बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का संकल्प पूरा होगा और राज्य में समान्य जीवन, रोजगार और आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

बेगूसराय के खेल भवन में डीएम का निरीक्षण व्यवस्थाओं में मिली कमी पर जांच के निर्देश…

*ब्यूरो प्रमुख अजय शास्त्री बेगूसराय …* बेगूसराय: जिले में खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

पटना में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मचा हड़कंप

पटना सिटी क्षेत्र के सिटी व्यवहार न्यायालय को परिसर कोर्ट को खाली करवाया गया जिला जज के तरफ…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top