• Home
  • Bihar
  • Bihar School News: कटिहार में बच्चों से मंगवाया गया मिड-डे मील का सामान, जांच शुरू
Image

Bihar School News: कटिहार में बच्चों से मंगवाया गया मिड-डे मील का सामान, जांच शुरू

Bihar School News: बिहार में मिड-डे मील व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कटिहार जिले से सामने आए एक वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रशासन दोनों को कटघरे में ला दिया है।

मामला कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बौलिया का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चे बाजार में सब्जी और किराने का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को मध्यान भोजन के लिए सब्जी और राशन खरीदने बाजार भेजा था। बच्चों के बयान सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग स्कूल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन यहां छात्र स्कूल समय में बाजार में सामान खरीदते दिखाई दे रहे हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर हो रही हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि बच्चों से ही मिड-डे मील का सामान मंगवाया जाएगा, तो उनकी पढ़ाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top