• Home
  • Breaking News
  • Bihar SVU Raid: वैशाली में अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लालगंज अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
Image

Bihar SVU Raid: वैशाली में अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लालगंज अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने वैशाली जिले में बड़ी कार्रवाई की है। लालगंज अंचल कार्यालय में तैनात अमीन सुजीत कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय से लेकर जिला प्रशासन तक हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी अमीन पर जमीन परिमार्जन और मापी जैसे सरकारी कार्यों के बदले मोटी रकम मांगने का आरोप है। विशेष निगरानी इकाई के अधिकारियों के मुताबिक सुजीत कुमार ने पप्पू कुमार नामक व्यक्ति से 3 लाख रुपये और आनंद कुमार से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद SVU ने मामले की गुप्त जांच शुरू की। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी अमीन ने पप्पू कुमार से पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लिए, पहले से निगरानी कर रही टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक चंद्रभूषण के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। SVU ने इस मामले में कांड संख्या-18/2026 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह पहला मामला नहीं है जब लालगंज का प्रशासनिक तंत्र भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हो। इससे पहले भी निगरानी विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित रिश्वतखोरी के आरोप में तत्कालीन बीडीओ नीलम कुमारी और उनके चालक को गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

SVU अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस पूरे मामले में कोई बड़ा नेटवर्क या अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि जमीन से जुड़े कार्यों में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब अंचल कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विशेष निगरानी इकाई के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकारी कार्यों में रिश्वतखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top