• Home
  • Breaking News
  • बिहार विधानसभा बजट सत्र: कांग्रेस विधायक का अवैध बालू खनन पर हमला, विजय सिन्हा का कड़ा जवाब
Image

बिहार विधानसभा बजट सत्र: कांग्रेस विधायक का अवैध बालू खनन पर हमला, विजय सिन्हा का कड़ा जवाब

बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है। सत्र के दूसरे दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच अवैध खनन को लेकर तेज़ बहस हुई।

कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने सदन में आरोप लगाया कि राज्य में धड़ल्ले से अवैध बालू खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध खनन को रोकने के तमाम दावे कर रही है, लेकिन यह सभी दावे विफल साबित हो रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि मनिहारी थाना अंतर्गत खनन जारी है और शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए खनन विभाग के प्रतिनिधि विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा सूचना मिलते ही अवैध खनन की छापेमारी की गई और मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच और कार्रवाई लगातार जारी है और विधायक द्वारा दी गई जानकारी पर भी आगे कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार बनी खनन नीति का असर पूरे बिहार में दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में बिहार पहला राज्य है जहां ओवरलोडिंग लगभग पूरी तरह से बंद कर दी गई है। अवैध खनन पर भी कड़ा नियंत्रण रखा गया है।

उन्होंने बताया कि अब अवैध खनन ट्रक पर नहीं, बल्कि ट्रैक्टर पर हो रहा है, जिन्हें भी पकड़ा जा रहा है। थानों में लगातार छापेमारी की जा रही है। विजय सिन्हा ने जनता से अपील की कि अगर कहीं अवैध खनन हो रहा है तो उसका वीडियो बनाकर भेजें। कंट्रोल रूम में प्रधान सचिव बैठे हैं और ट्रक का वीडियो भेजने वालों को 10 हजार रुपये, जबकि ट्रैक्टर वालों को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

Bihar News: नेपाल का ‘62 रुपये’ नियम बना मुसीबत, सीमा पर सख्ती से बिहार के बाजारों में हड़कंप

नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों ने बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में हलचल मचा दी है। अप्रैल…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Crime: हाजीपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, ई-रिक्शा रोक एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला

Bihar Crime News: हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Teacher Murder: भोजपुर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Bihar Teacher Murder: भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

UP Board Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top