• Home
  • Bihar
  • बिहार में मौसम ने बदली करवट: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का बढ़ा असर, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
Image

बिहार में मौसम ने बदली करवट: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का बढ़ा असर, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

पटना। बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर राज्य में तेजी से दिखने लगा है। इसको लेकर मौसम विभाग (IMD) ने बड़ी चेतावनी जारी की है।

जानकारी के मुताबिक, ‘मोंथा’ तूफान बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है और इसका प्रभाव बिहार सहित पूर्वी भारत के कई राज्यों पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से इसके प्रभाव कई जिलों में दिखने लगे हैं, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को इसका प्रकोप चरम पर रहने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि 28 अक्टूबर की सुबह ‘मोंथा’ एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इसका सीधा असर बिहार के उत्तरी और पूर्वी जिलों में देखने को मिल रहा है।

⚠️ इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट:

  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • गोपालगंज
  • सीवान
  • सीतामढ़ी
  • मधुबनी
  • दरभंगा
  • सुपौल

इसके अलावा सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सहरसा, मधेपुरा, अरवल, जहानाबाद, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भी भारी बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं की संभावना जताई गई है।


🌧️ 31 अक्टूबर को चरम पर रहेगा असर:

31 अक्टूबर (शुक्रवार) को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में अति भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में भी जोरदार बारिश की संभावना है।


🌡️ तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने के आसार:

लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। घने बादलों के कारण धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड और ठिठुरन का एहसास होने लगेगा।

Releated Posts

पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक: नीतीश कुमार को नया नेता चुनने का अधिकार, संगठन पर रहेगा फोकस

पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Bihar News: आरा में भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा विवाद गायक ने गीतकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

आरा से भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जिसमें एक उभरते गायक ने अपने ही…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Census 2027: बिहार में जनगणना का डिजिटल मॉडल शुरू अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपना डेटा

बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

महिला आरक्षण बिल पर पटना में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ कारगिल चौक पर जुटी हजारों महिलाएं सीएम सम्राट चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला

राजधानी पटना में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top