• Home
  • Bihar
  • बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद बढ़ी ठंड; कई जिलों में कोहरा और बूंदाबांदी का अलर्ट
Image

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद बढ़ी ठंड; कई जिलों में कोहरा और बूंदाबांदी का अलर्ट

बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में हुई बारिश के बाद ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है और कई जिलों में घने कोहरे व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं राजधानी पटना समेत कुछ जिलों में मौसम सामान्यतः साफ रहने की संभावना है, हालांकि दिनभर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। शाम ढलते ही ठंड बढ़ने और रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है।

तापमान की बात करें तो आज राज्य में अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और देर रात कनकनी महसूस की जा रही है।

पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो पश्चिम चंपारण के बगहा में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बक्सर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा औरंगाबाद, बेतिया, सुपौल समेत करीब 10 जिलों में सुबह के समय घने कोहरे और बादल छाए रहे।

इस बीच भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने और ठंड से बचाव की सलाह दी है।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top