• Home
  • Breaking News
  • भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह हर्ष फायरिंग मामले में दोषी करार, कोर्ट ने लिया हिरासत में

भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह हर्ष फायरिंग मामले में दोषी करार, कोर्ट ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली/मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने वर्ष 2018 के चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट से संबंधित आरोपों में दोषी मानते हुए हिरासत में लेने का आदेश दिया है।

यह मामला 31 दिसंबर 2018 की न्यू ईयर पार्टी से जुड़ा है। आरोप था कि पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में चली गोली से डॉ. अर्चना गुप्ता की मौत हो गई थी। घटना के बाद दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था और इसकी सुनवाई लंबे समय से चल रही थी।

मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए विधायक राजू कुमार सिंह को दोषी ठहराया। हालांकि सजा की अवधि और अन्य कानूनी पहलुओं पर अदालत बाद में सुनवाई करेगी।

अदालत के फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। भाजपा विधायक को दोषी ठहराए जाने के बाद अब सभी की निगाहें सजा के निर्धारण को लेकर होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

गौरतलब है कि हर्ष फायरिंग की घटनाओं को लेकर समय-समय पर अदालतें और प्रशासन सख्त रुख अपनाते रहे हैं। ऐसे मामलों में लापरवाही से होने वाली मौतों को गंभीर अपराध की श्रेणी में माना जाता है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top