• Home
  • Breaking News
  • बजट 2026: टैक्स राहत का दौर, विदेश यात्रा, MACT क्लेम और नए आयकर अधिनियम में बड़ा बदलाव
Image

बजट 2026: टैक्स राहत का दौर, विदेश यात्रा, MACT क्लेम और नए आयकर अधिनियम में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान टैक्स नीति में बड़े सुधार और राहत की घोषणा की, जिससे सियासी गलियारों और आम करदाताओं में हलचल पैदा हो गई है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य अब सख़्ती से ज़्यादा सहूलियत, भरोसा और सरलता पर आधारित टैक्स प्रणाली बनाना है।

विदेश यात्रा पैकेज (LRS) में राहत
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अब विदेश यात्रा पैकेज की बिक्री पर TCS (ट्रांजैक्शन चार्ज) की दर केवल 2% होगी। इससे पहले यह दर 5% से 20% तक थी और इसे लेकर नाराज़गी थी। सबसे बड़ी बात यह है कि अब कोई राशि सीमा नहीं होगी। इसे ट्रैवल इंडस्ट्री और मध्यम वर्ग के लिए सीधी राहत माना जा रहा है।

MACT क्लेम पर टैक्स छूट
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) से जुड़ी राहत में वित्त मंत्री ने घोषणा की कि ट्रिब्यूनल से मिलने वाले मुआवज़े के ब्याज पर अब ना तो इनकम टैक्स लगेगा और ना ही TDS काटा जाएगा। इसे दुर्घटना पीड़ितों के लिए इंसानियत और संवेदनशीलता से जुड़ा कदम बताया जा रहा है।

नए आयकर अधिनियम और आसान रिटर्न प्रक्रिया
सरकार ने नया इनकम टैक्स एक्ट 2026 लागू करने का एलान किया। नए सिस्टम में टैक्स फॉर्म को आसान बनाया जाएगा ताकि आम करदाता बिना डर और झंझट के रिटर्न दाखिल कर सके। नए नियमों के तहत दंड की जगह टैक्स देकर राहत पाने का विकल्प दिया जाएगा, जिससे मुकदमेबाज़ी में कमी आएगी।

अघोषित आय पर छूट और रिटर्न की नई समय सीमा
अघोषित आय की सीमा 1 करोड़ रुपये तक करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा, करदाता अब 31 जुलाई तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं, जिससे समय की पाबंदी का दबाव कम होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये बदलाव मध्यम वर्ग, प्रोफेशनल्स और आम करदाताओं के लिए राहत के रूप में काम करेंगे और टैक्स सिस्टम को पारदर्शी और सरल बनाने में मदद करेंगे।

Releated Posts

महिला आयोग के नोटिस पर पप्पू यादव का विवादित बयान, बोले— ‘रद्दी में फेंकते हैं’

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के एक बयान ने बिहार की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

बिहार में क्यों अटका मंत्रिमंडल विस्तार? नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भी फंसा पेंच, अब अमित शाह करेंगे अंतिम फैसला

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे के बाद भी नए…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

नवगछिया में दर्दनाक हादसा: शौचालय टंकी में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

बिहार के नवगछिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शौचालय टंकी में काम करने उतरे…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

शेखपुरा में बढ़ता HIV संक्रमण: 3 महीनों में 21 नए मरीज, जिला बनता नया हॉटस्पॉट

बिहार का शेखपुरा जिला अब HIV संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता का विषय बनता जा रहा…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top