• Home
  • Breaking News
  • मुजफ्फरपुर में अमेरिकन बुलडॉग के हमले से 3 साल की बच्ची की मौत, सिर की चमड़ी नोंची; 5 मिनट तक खेत में घसीटता रहा
Image

मुजफ्फरपुर में अमेरिकन बुलडॉग के हमले से 3 साल की बच्ची की मौत, सिर की चमड़ी नोंची; 5 मिनट तक खेत में घसीटता रहा

मुजफ्फरपुर में अमेरिकन बुलडॉग के हमले से एक मासूम की मौत ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। SKMCH में इलाज के दौरान बुधवार को 3 वर्षीय शिवानी ने दम तोड़ दिया। ये पूरा हादसा इतना दर्दनाक था कि प्रत्यक्षदर्शी भी दहशत में आ गए।

घर के पास खेल रही थी बच्ची, अचानक किया हमला

घटना उस वक्त हुई जब बच्ची घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोस में पाले गए अमेरिकन बुलडॉग ने उस पर अचानक हमला कर दिया। देखते ही देखते कुत्ते ने बच्ची को जबड़े में दबोच लिया और खेत की ओर घसीटते हुए ले गया।

5 मिनट तक खेत में घसीटता रहा, सिर की चमड़ी उखड़ गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता करीब 5 मिनट तक बच्ची को खेत में घसीटता रहा। इस दौरान बच्ची के सिर की चमड़ी तक उखड़ गई। परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को हटाया और गंभीर हालत में बच्ची को SKMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

भारत में बैन नस्ल, सोनपुर मेले से खरीदा गया था डॉग

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह अमेरिकन बुलडॉग है, जो भारत में प्रतिबंधित नस्लों में शामिल है। इसके बावजूद इसे सोनपुर मेले से खरीदा गया था।
अब सवाल उठ रहा है कि प्रतिबंधित नस्ल के बावजूद ऐसे खतरनाक कुत्तों की खुलेआम बिक्री कैसे की जा रही है।

मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। बच्ची के परिवार ने कुत्ते के मालिक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और कुत्ते के मालिक से पूछताछ की जा रही है।

गांव में दहशत, कई लोग कुत्तों को लेकर सतर्क

घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। कई परिवारों ने अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने से रोक दिया है। लोग प्रशासन से सोनपुर मेले और अन्य जगहों पर प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top