• Home
  • Breaking News
  • बुलडोजर कार्रवाई पर महिलाओं का गुस्सा: यादवों के गांवों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है
Image

बुलडोजर कार्रवाई पर महिलाओं का गुस्सा: यादवों के गांवों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है

बिहार में हालिया बुलडोजर कार्रवाई को लेकर महिलाओं में गहरा गुस्सा देखने को मिला। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि ‘यादवों के गांवों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।’

महिलाओं का कहना है कि बुलडोजर चलवाने में कुछ नेताओं की भी भूमिका थी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर फोर्स सड़क किनारे कार्य कर रही थी, लेकिन गुंडे उनके घरों में घुस आए और आग लगा दी। इसके बाद बुलडोजर से घरों को तोड़ दिया गया।

महिलाओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, “सम्राट चौधरी हमें फांसी चढ़वा दें, बेटियों को बेइज्जत किया गया।” उनका कहना है कि यह कार्रवाई केवल गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को निशाना बनाकर की जा रही है।

स्थानीय निवासी और पीड़ित परिवारों का आरोप है कि कार्रवाई में किसी भी तरह का पूर्व सूचना या वैकल्पिक उपाय नहीं अपनाया गया। इससे न केवल घरबार बल्कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा हुआ है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई और विरोध से राज्य में सामाजिक तनाव बढ़ सकता है और प्रशासन को संवेदनशीलता से काम लेने की जरूरत है।

बेगुसराई से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के अशलिल वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप, सुरक्षा कर्मी पर गंभीर सवाल…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख पटना…बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top