• Home
  • Bihar
  • लोन दिलाने के नाम पर घूसखोरी: CBI ने रिकवरी एजेंट को 45 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा
Image

लोन दिलाने के नाम पर घूसखोरी: CBI ने रिकवरी एजेंट को 45 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में एक रिकवरी एजेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की घूस लेते समय पकड़ा गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में की गई।

जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा की कछौना शाखा से जुड़े रिकवरी एजेंट सुरेश चौधरी को CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

सीबीआई को यह शिकायत हरदोई जिले की निवासी सीमा देवी ने दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने और खाते से राशि निकालने की अनुमति देने के लिए बैंक शाखा प्रबंधक की ओर से 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

बताया गया कि यह रकम रिकवरी एजेंट सुरेश चौधरी के माध्यम से ली जानी थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की प्रारंभिक जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया।

तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को एजेंट को रिश्वत देने के लिए कहा गया। जैसे ही सुरेश चौधरी ने 45 हजार रुपये लिए, मौके पर पहले से मौजूद CBI टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया

गिरफ्तारी के बाद CBI आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसी तरह से अन्य लोगों से भी रिश्वत तो नहीं ली गई।

सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है। जरूरत पड़ने पर आय से अधिक संपत्ति के पहलू की भी जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तंज—“बीजेपी गंगा-समुद्र है, सबको समाहित कर लेती है”

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि, देशभर में पुण्यतिथि पर हुआ नमन

बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे देश में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

काम में ढिलाई पर कड़ा वार: ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक में सख्त फरमान, अब “डेडलाइन ही डिसिप्लिन”

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक ने प्रशासनिक तंत्र को साफ संदेश दे दिया…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

4 लाख करोड़ कर्ज” बनाम “खजाना मजबूत”—विधानसभा में आमने-सामने सत्ता और विपक्ष, आर्थिक हालात पर तीखी टक्कर

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पर चल रही बहस के दौरान आर्थिक मुद्दों को लेकर…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top